LIVE Score, Indiavs Zimbabwe1st T20:भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकबला आज (6 जुलाई)हरारे में है. मुकाबले में जिम्बाब्वे ने भारतीय टीम को जीत के लिए 116 रनों का टारगेट दिया है. टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 9विकेट के नुकसान पर 90 से ज्यादा रन बना लिए हैं. खलील अहमद और वॉशिंगटन सुंदरक्रीज पर हैं.इस मुकाबले के जरिए भारतीय टीम टी20 क्रिकेट में नई शुरुआत करने जा रही है. बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट लेने के बाद भारतीय टीम का ये पहला मुकाबला है. इस मैच में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं. वहीं सिकंदर रजा के कंधों पर जिम्बाब्वे टीम की बागडोर है.
भारत की पारी का स्कोरकार्ड:
बल्लेबाज | गेंदबाज | रन बनाए | विकेट पतन | |
अभिषेक शर्मा | कैच-वेलिंगटन मसाकाद्जा | ब्रायन बेनेट | 0 | 1-0 |
ऋतुराज गायकवाड़ | कैच- इनोसेंट काइया | ब्लेसिंग मुजारबानी | 7 | 2-15 |
रियान पराग | कैच-ब्रैंडन मावुता | टेंडाई चतारा | 2 | 3-22 |
रिंकू सिंह | कैच- ब्रायन बेनेट | टेंडाई चतारा | 0 | 4-22 |
ध्रुव जुरेल | कैच-वेस्ली मधेवेरे | ल्यूक जोंगवे | 7 | 5-43 |
शुभमन गिल | बोल्ड | सिकंदर रजा | 31 | 6-47 |
रवि बिश्नोई | एलबीडब्ल्यू | सिकंदर रजा | 9 | 7-61 |
आवेश खान | कैच- सिकंदर रजा | वेलिंगटन मसाकाद्जा | 16 | 8-84 |
मुकेश कुमार | बोल्ड | सिकंदर रजा | 0 | 9-86 |
इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे ने नौ विकेट पर 115 रन बनाए थे. जिम्बाब्वे की ओर से क्लाइव मडांडे नेनाबाद29 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 25 गेंदों का सामना किया और चार चौके जड़े. इसके अलावा डियोन मायर्स ने 23,ब्रायन बेनेट ने 22 और वेस्ली मधेवेरे ने 21 रनों का योगदान दिया. इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच सका.भारत की ओर से स्पिनर रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए.
जिम्बाब्वे की पारी का स्कोरकार्ड: (115/9, 20 ओवर्स)
बल्लेबाज | गेंदबाज | रन बनाए | विकेट पतन | |
इनोसेंट कइया | बोल्ड | मुकेश कुमार | 0 | 1-6 |
ब्रायन बेनेट | बोल्ड | रवि बिश्नोई | 22 | 2-40 |
वेस्ली मधेवेरे | बोल्ड | रवि बिश्नोई | 21 | 3-51 |
सिकंदर रजा | कैच-रवि बिश्नोई | आवेश खान | 17 | 4-74 |
जोनाथन कैम्पबेल | रनआउट | ---------- | 0 | 5-74 |
डियोन मायर्स | कॉट एंड बोल्ड | वॉशिंगटन सुंदर | 23 | 6-89 |
वेलिंगटन मसाकाद्जा | स्टम्प-ध्रुव जुरेल | वॉशिंगटन सुंदर | 0 | 7-89 |
ल्यूक जोंगवे | एलबीडब्ल्यू | रवि बिश्नोई | 1 | 8-90 |
ब्लेसिंग मुजारबानी | बोल्ड | रवि बिश्नोई | 0 | 9-90 |
इस मुकाबले के जरिेए अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया है. आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिएशानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा और राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलने वाले रियान पराग पहली बार भारतीय टीम में चुने गए हैं. हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव जैसे प्लेयर्स को इस सीरीज के आराम दिया गया है.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 8 टी20 मैच हुए हैं. इन 8 मैचों में से भारत ने 6 जीते हैं जबकि जिम्बाब्वे 2 मौकों पर विजयी हुआ. वहीं दोनों देशों के बीच कुल 66 वनडे मैच हुए हैं, जहां भारत ने 54 बार जीत प्राप्ता की है, 10 बार जिम्बाब्वे की टीम जीती है और 2 मैच टाई रहे हैं. वहीं कुल 11 टेस्ट मैचों में 7 बार भारत को जीत मिली है, 2 बार जिम्बाब्वे तो 2 मैच ड्रॉ पर छूटे हैं.
भारतीय टीम की प्लेइंग-11:शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़,रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार.
जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11: वेस्ली मधेवेरे, इनोसेंटकाइया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डियोनमायर्स, जोनाथनकैम्पबेल, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटनमसाकाद्जा, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंगमुजारबानी, टेंडाई चतारा.
भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा (जुलाई 2024)
6 जुलाई- पहला टी20, हरारे
7 जुलाई- दूसरा टी20, हरारे
10 जुलाई- तीसरा टी20, हरारे
13 जुलाई- चौथा टी20, हरारे
14 जुलाई- पांचवां टी20, हरारे
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.